Move to Jagran APP

ग्राम संगठन से होगा पंचायत में विकास

कसमार : संजीवनी परियोजना व जेएसएलपीएस द्वारा प्रखंड के गर्री व मंजूरा पंचायत में नवनियुक्त ग्राम संग

By Edited By: Published: Thu, 26 May 2016 01:06 AM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 01:06 AM (IST)
ग्राम संगठन से होगा पंचायत में विकास

कसमार : संजीवनी परियोजना व जेएसएलपीएस द्वारा प्रखंड के गर्री व मंजूरा पंचायत में नवनियुक्त ग्राम संगठन के सदस्यों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुखिया सिकंदर कपरदार ने कहा कि महिलाएं ग्राम संगठन का गठन कर आत्मनिर्भर बन सकती है। संजीवनी द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। महिलाएं कई तरह के प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। कहा कि अब महिलाएं भी पुरुषों से किसी भी मामले में कम नहीं हैं। इधर मंजूरा पंचायत के आइटीआइ भवन में भी संजीवनी परियोजना द्वारा प्रखंड के ग्राम संगठन में चयनित अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष शामिल हुई। इसमें ग्राम संगठन मे मिले कार्यो की समीक्षा की गई। स्टेट कॉर्डिनेटर पूर्णिमा मुखर्जी ने सभी ग्राम संगठनों से चयनित महिला सदस्यों से जानकारी ली। कहा कि संजीवनी परियोजना व जेएसएलपीएस द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। इसका असर गांवों में देखने को मिलने लगा है। जो महिलाएं घर से निकलने में हिचकती थी। आज वो महिलाएं अपने हुनर की बदौलत कई तरह के प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनी है। मौके पर प्रशिक्षक यशोदा देवी, इंदिरा देवी, संकुल समन्वयक सुरेंद्र कुमार, मोबीन, राजकुमार ¨सह, मोबीन अंसारी, शबनम प्रवीण, अंजना ¨सह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.