असंगठित श्रमिकों का शोषण बर्दाश्त नहीं
बोकारो : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की प्रदेश असंगठित मजदूरों की कार्य समिति की बैठक होटल रिलायंस में
बोकारो : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की प्रदेश असंगठित मजदूरों की कार्य समिति की बैठक होटल रिलायंस में हुई। यहां मुख्य अतिथि राष्ट्रीय इंटक के महामंत्री राजेंद्र प्रसाद ¨सह ने कहा कि असंगठित मजदूरों को संगठित करना होगा, क्योंकि इन मजदूरों का शोषण निजी क्षेत्र की कंपनियां एवं ठेकेदार कर रहा है। इंटक उनकी आवाज को उठाने के लिए इंटक कृत संकल्पित है। इसकी शुरुआत आज हो चुकी है।
असंगठित मजदूरों का शोषण या उनके हक को छीनने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रदेश स्तर पर जिला वार कमेटी का गठन 30 जून तक करने का निर्देश दिया। झारखंड अध्यक्ष मन्नान मल्लिक ने कहा कि जिस विश्वास के साथ असंगठित मजदूरों की जिम्मेवारी सौंपी गयी, उसे पूरा कर दिखाऊंगा। इस अवसर पर कमेटी का विस्तार करते हुए बोकारो जिला इंटक अध्यक्ष सलीम शहजादा और जमशेदपुर जिला इंटक के अध्यक्ष पद शिखा चौधरी का मनोनयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जेनरल सेक्रेट्री राकेश्वर पांडेय एवं धन्यवाद ज्ञापन अशोक कुमार ¨सह ने किया।
इस अवसर पर एके झा, अजब लाल शर्मा, ओपी लाल, ब्रजेंद्र प्रसाद ¨सह, अनूप ¨सह, संतोष महतो, एसके जामा, रामा राउत, अशोक श्रीवास्तव, निर्मल ¨सह, शकील अहमद, सतन ¨सह, राम प्रीत यादव, मिथलेश कुमार ¨सह, गुंजन ¨सह, किरण ¨सह, संगीता तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किये।