झाविमो का प्रदर्शन 19 को
जैनामोड़ : झारखंड विकास मोर्चा के बालीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद गोस्वामी की अध्यक्षता में मंडल कार्यकर्ता
By Edited By: Published: Tue, 09 Feb 2016 08:47 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2016 08:47 PM (IST)
जैनामोड़ : झारखंड विकास मोर्चा के बालीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद गोस्वामी की अध्यक्षता में मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कहा गया कि 19 फरवरी को पार्टी सुप्रीमो के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिनियम में व्याप्त अनियमितता के खिलाफ जिला मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर धरना दिया जाएगा। राज्य सरकार अभी तक 70 फीसद लोगों को इससे जोड़ने का दावा कर रही है जबकि सच्चाई कुछ और है। मौके पर खगेश्वर किस्कू, कार्तिक हेम्ब्रम, सनत पांडेय, बानेश्वर हेम्ब्रम, फुलेश्वर मांझी, घनश्याम हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें