Move to Jagran APP

समरसता को बढ़ावा देना मुख्य मकसद

चास: सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का प्रयास पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। भाजपा सामूहिक विचारधारा वा

By Edited By: Published: Tue, 01 Sep 2015 10:14 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2015 10:14 PM (IST)

चास: सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का प्रयास पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। भाजपा सामूहिक विचारधारा वाली पार्टी है। परिवारवाद व वंशवाद का कोई प्रचलन नहीं है। जनता से जुड़ी हुई पार्टी है। कार्यकर्ता इसका ख्याल रखें। यह कहना है पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी का। वे चास मारवाड़ी धर्मशाला में भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में बोल रहे थे। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया गया।

loksabha election banner

कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। प्राथमिक सदस्यों की संख्या 11 करोड़ है। प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि केन्द्र के साथ-साथ विभिन्न राज्यों में बहुमत की सरकार भाजपा की बनने सरकार बनने लगी है। कार्यकर्ता पार्टी के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाएं। सांसद रवींद्र पांडेय ने कहा कि संवाद व संपर्क से पार्टी को मजबूती मिलती है। भू-राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि प्ररेणा ही भाजपा की पूंजी है। विचारधारा आधारित पार्टी होने के कारण देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है।इस अवसर पर जिप अध्यक्ष मिहिर कुमार ¨सह, आरएसएस के नवल किशोर लाल कर्ण, डॉ. जया जैन, छत्रुराम महतो, डॉ. प्रहलाद वर्णवाल, एनके राय, जयदेव राय, आरती राणा, लीला देवी, संजय त्यागी, अखिलेश महतो, प्रयाग केजरीवाल, वासुदेव मिश्रा, शंकर रजक, राजीव कंठ, विनय ¨सह, खगेन्द्र नाथ महथा, डॉ. समर ¨सह, विनय ¨सह, मधुसूदन बसंत ¨सह, सागर ¨सह चौधरी, अशोक जगनानी, सुबोध कुमार, असरफ कुरेशी, जगरनाथ राम आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.