सबस्टेशन को घेरा
कसमार: अनियमित बिजली के परेशान लोगों ने बगियारी स्थित सबस्टेशन का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप था क
कसमार: अनियमित बिजली के परेशान लोगों ने बगियारी स्थित सबस्टेशन का घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप था कि पिछले कई दिन से सब-स्टेशन से जुडे़ लगभग एक दर्जन से अधिक गांव के लोग बिजली की समस्या को लेकर परेशान है। तीन दिन से बिजली गायब है। सूचना पाकर गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ओर बीडीओ संतोष कुमार पहुंचे। विधायक ने विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर कपिलेश्वर महतो, अशोक ¨सह, मुखिया रामसेवक जायसवाल, अमरदीप महाराज, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम, पंसस उपेंद्र जायसवाल, संतोष महतो, नवीन जायसवाल, सुनील कपरदार, अधीर चक्रवतीे ,आनंद डे, राजेश राय, आनंद महतो, दिलीप महतो उपस्थित थे।