आरोपियों को शीघ्र करें गिरफ्तार
जासं, बोकारो : बालीडीह थाना के कुर्मीडीह में सामूहिक दुष्कर्म के बाद की महिला की हत्या को लेकर का
By Edited By: Published: Wed, 01 Jul 2015 12:59 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2015 12:59 AM (IST)
जासं, बोकारो : बालीडीह थाना के कुर्मीडीह में सामूहिक दुष्कर्म के बाद की महिला की हत्या को लेकर कांग्रेस नेत्री सह अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार की प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता तिवारी ने बालीडीह थाना प्रभारी से मुलाकात कर आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी ने इस दिशा में अब तक की कार्रवाई की जानकारी देते हुए आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद कांग्रेस नेत्री ने मृतक की पांच वर्षीय पुत्री को बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी स्थित अनाथालय को सौंपा। मौके पर ममता देवी, सुनीता देवी, बालो देवी, पूनम ¨सह, पीएन तिवारी, सुनीता तिवारी, अनिता देवी उपस्थित थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें