सर्वशिक्षा के लिए मिला 65.89 करोड़
जासं, बोकारो: सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले को 65 करोड़ 89 लाख 13 हजार रुपए की राशि बजट के रुप मे
जासं, बोकारो: सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले को 65 करोड़ 89 लाख 13 हजार रुपए की राशि बजट के रुप में प्रदान की गई है। पूर्व की राशि को मिला कर विभाग के पास शिक्षा के विकास को लेकर 94 करोड़ 35 लाख 40 हजार रुपए उपलब्ध कराई गई है। अनाथ बच्चों की शिक्षा-दीक्षा व भोजन के लिए 39.65 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा विशेष प्रशिक्षण के लिए 191.02 लाख, पाठ्य पुस्तक के लिए 283.89 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है।
जिले के कार्यरत पारा शिक्षकों के वेतन मद में 3985.57 लाख रुपए जारी किए गए हैं। इसके अलावा बच्चों के पोषाक के लिए 748.97 लाख रुपए, शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए 59.26 लाख रुपए, बीआरपी के लिए 121.25 लाख रुपए, सीआरसी के लिए 17.11 लाख रुपए, स्कूल ग्रांट के लिए 127.69 लाख रुपए, रिसर्च, एवेल्यूएशन व मॉनिट¨रग के लिए 129.13 लाख रुपए, इनोवेटिव हेड के लिए 23.38 लाख रुपए, एसएमसी प्रशिक्षक के लिए 31.93 लाख रुपए, असैनिक निर्माण कार्य के लिए 63.62 लाख रुपए, मैनेजमेंट के लिए 100.52 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए 94.00 लाख रुपए स्वीकृत किए गए है।
बोकारो जिले के विभिन्न कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लिए 352.40 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे विद्यालय का विकास होगा। इस राशि को छात्राओं के पठन-पाठन, भोजन आदि पर खर्च किया जाएगा।