केंद्र सरकार की नीति का विरोध
संवाद सहयोगी, दुग्दा : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (माकपा) चंद्रपुरा लोकल कमेटी की ओर
संवाद सहयोगी, दुग्दा : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (माकपा) चंद्रपुरा लोकल कमेटी की ओर से 14 सूत्री मंाग के समर्थन में सोमवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्षता ज्येति टुडू ने की। संचालन सत्यनारायण महतो ने किया।
माकपा के बोकारो जिला सचिव बीडी प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी नीति अपना रही है। देश के गरीब किसानों की जमीन कारपोरेट घरानों को सौंपने के लिए अध्यादेश लाने की जुगत में है। साथ ही मजदूरों के अधिकार में हनन करने के लिए श्रम कानून में परिवर्तन करने की ताक में है। ऐसे में केंद्र सरकार की मजदूर एवं किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आदोलन करने के सिवा अन्य कोई चारा नहीं है।
माकपा लोकल कमेटी के सचिव दौलत महतो ने कहा कि केंद्र और झारखंड सरकार हर मोर्चो पर विफल है। झारखंड सरकार भी स्थानीय नीति व नियुक्तिया समेत जनहित के मुद्दों में सिर्फ भाषणो में सिमट कर रह गई है। अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्यामसुंदर महतो ने कहा कि भूमि अधिग्रहण के संशोधित बिल को किसी भी हालत में लागू नहीं होने दिया जाएगा। वह किसान विरोधी बिल है। यहां किसान सभा के जिला सचिव शकूर अंसारी सहित खेमलाल महतो, अनिल बाउरी, बैजनाथ केवट, धनेश्वर सोरेन, सीताराम कर्मकार, एचएन गाधी, भगतू महतो, गाजो महतो, हीरामन महतो, रामेश्वर माझी, शकर महतो आदि ने भी संबोधित किया।