महिला के साथ दुष्कर्म
नावाडीह : स्थानीय थाना क्षेत्र के बाराडीह पंचायत स्थित बरमसिया गांव की महिला के साथ एक युवक ने जबरन
नावाडीह : स्थानीय थाना क्षेत्र के बाराडीह पंचायत स्थित बरमसिया गांव की महिला के साथ एक युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है। महिला के अनुसार पलामू निवासी पुनीत महतो के पुत्र मोहन महतो गांव में अपने मामा के घर आया था। उसने गत रात जबरन घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आवाज सुनकर उनके ससुर आए और उसे बाहर निकालकर दरवाजा बंद कर मुखिया एवं अन्य ग्रामीण को बुलाने चले गए। जानकारी मिलते ही युवक के मामा तेजलाल महतो एवं झरी महतो तथा चाचा हीरालाल महतो ने खिड़की तोड़कर आरोपी युवक को भगा दिया। मामला दर्ज करने के बाद महिला को मेडिकल जांच के लिए बोकारो भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।