बच्चों का सर्वागीण विकास जरूरी
बोकारो : क्रिसेंट पब्लिक स्कूल सेक्टर छह में मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चिन
बोकारो : क्रिसेंट पब्लिक स्कूल सेक्टर छह में मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चिन्मय विद्यालय के प्राचार्य डॉ.अशोक सिंह ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव जारी है। इसलिए बच्चों का सर्वागीण विकास आवश्यक है। सीबीएसई शिक्षा के स्तर को और विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। इस दिशा में पूरे देश में सकारात्मक काम हो रहा है। आज शिक्षकों के समक्ष कई चुनौतियां हैं। इनका सामना करते हुए इन्हें कदम आगे बढ़ाना चाहिए। बच्चों के सर्वागीण विकास में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। शिक्षकों को अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। इससे पूर्व प्राचार्य अनिल गुप्ता ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अभिभावकों के साथ बेहतर तालमेल रखना भी जरूरी है। सकारात्मक सोच के साथ बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करना चाहिए। मौके पर विजय कुमार ठाकुर, सारिका खंडेलवाल के अलावा शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।