Move to Jagran APP

उग्रवाद की खात्मा में जवान मुस्तैद

जागरण संवाददाता,बोकारो: झारखंड सशस्त्र पुलिस चार का प्रशिक्षण केंद्र उत्कृष्ट कोटी की ट्रेनिंग के लि

By Edited By: Published: Mon, 24 Nov 2014 03:47 AM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 07:47 PM (IST)
उग्रवाद की खात्मा में जवान मुस्तैद

जागरण संवाददाता,बोकारो: झारखंड सशस्त्र पुलिस चार का प्रशिक्षण केंद्र उत्कृष्ट कोटी की ट्रेनिंग के लिए जाना जाता है। वाहिनी के प्रशिक्षण केंद्र में पूरे प्रदेश से जवान प्रशिक्षण के लिए आते हैं। यहां से प्रशिक्षित जवान राज्य की विधि-व्यवस्था संधारण में अपना सराहनीय योगदान दे रहे हैं। यह कहना है कोयला क्षेत्र के डीआइजी देव बिहारी शर्मा का।

loksabha election banner

पुलिस उपमहानिरीक्षक शर्मा बतौर मुख्य अतिथि जैप चार के 52 वें स्थापना दिवस पर वाहिनी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कहा कि राज्य के उग्रवाद प्रभावित इलाकों में जैप चार के जवान व अधिकारी काफी मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। जैप चार के वर्तमान कमांडेंट नवीन कुमार सिन्हा के कार्याें की भी डीआइजी ने सराहना की। कमांडेंट सिन्हा ने जानकारी दी कि संयुक्त बिहार में 1962 में इस वाहिनी की स्थापना उस समय हुई थी जब भारत-चीन युद्ध हुआ था। स्थापना के समय इस वाहिनी का मुख्यालय बिहार की राजधानी पटना में था। बोकारो इस्पात संयंत्र का जब निर्माण शुरू हुआ तो इस वाहिनी का मुख्यालय सत्तर के दशक में मुख्यालय बोकारो लाया गया। जवान व अधिकारी राज्य के सुदूर इलाकों में उग्रवाद के खात्मा के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले जवानों और अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। मार्च पास्ट में जैप के जवानों के अलावा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान भी शामिल हुए। यहां बोकारो एसपी जितेंद्र कुमार सिंह, सिटी डीएसपी सहदेव साव, यातायात डीएसपी रविन्द्र कुमार सिंह, डीएसपी प्रशासन आइजी कार्यालय मनोरंजन प्रसाद आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.