सभ्यता-संस्कृति की जानकारी जरूरी
संवाद सूत्र, फुसरो : डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी के प्रांगण में आर्य समाज के संत उमाशंकर स्वामी ने शनिवा
संवाद सूत्र, फुसरो : डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी के प्रांगण में आर्य समाज के संत उमाशंकर स्वामी ने शनिवार को प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि बच्चे अपनी सभ्यता, संस्कृति और इतिहास को करीब से जानें। डीएवी के जरिए ज्ञान और विज्ञान की शिक्षा देते हुए बच्चों को भारत का जवाबदेह नागरिक बनाया जाता है।
प्राचार्य एन पसायत ने कहा कि कुशल शिक्षकों के मार्गदर्शन में इस विद्यालय के बच्चे गौरव की नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। डीएवी पब्लिक स्कूल दुग्दा के प्राचार्य आशुतोष कुमार ने भी विचार व्यक्त किए उसके बाद विद्यालय प्रांगण में सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत ग्रुप ए की कबड्डी प्रतियोगिता, ग्रुप बी के लिए अंत: सदनीय इंग्लिश भाषण, ग्रुप सी के लिए क्विज, ग्रुप डी के लिए क्ले माउलिंग एवं ग्रुप ई के लिए कहानी वाचन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कबड्डी स्पर्धा में शाश्वत सदन ने सारस्वत सदन को पराजित किया। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में सुमेधा सदन प्रथम, श्रद्धा द्वितीय एवं सारस्वत सदन ने तृतीय स्थान पाया। व्यक्तिगत स्तर पर प्रथम ऋृतुराज, द्वितीय रोणित मुखर्जी एवं तृतीय प्रभात मिश्रा रहे। क्विज में सारस्वत प्रथम, सुमेधा द्वितीय एवं श्रद्धा सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा में व्यक्तिगत स्तर पर ऋषिराज प्रथम, ऋषिका द्वितीय एचं प्रिया तृतीय स्थान पर काबिज हुई। क्ले माउलिंग में श्रद्धा प्रथम, सुमेधा द्वितीय एवं सारस्वत सदन तृतीय स्थान पाने में सफल रहा। इस स्पर्धा में व्यक्तिगत स्तर पर मीताली राज प्रथम, रिंकू द्वितीय एवं जूही ने तृतीय स्थान हासिल किया। कहानी वाचन प्रतियोगिता में कक्षा एलकेजी, यूकेजी एवं पहली कक्षा के बच्चों ने रोचक कहानियों की प्रस्तुति की।