Move to Jagran APP

प्रतियोगिता से निखरती प्रतिभा : रूपा

जासं, बोकारो : एआरएस पब्लिक स्कूल प्रांगण में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मे

By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 08:57 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 08:57 PM (IST)
प्रतियोगिता से निखरती प्रतिभा : रूपा

जासं, बोकारो : एआरएस पब्लिक स्कूल प्रांगण में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों ने अपने मनोभाव को कागज पर उकेर कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्राचार्या रूपा सिन्हा ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों में प्रतिभा का विकास होता है। बच्चे प्रतिभा की बदौलत अपनी सोच को चित्रों के माध्यम से उसे उकेरने में सफल होते हैं। बच्चों की प्रतिभा का विकास के लिए प्रतियोगिता एक सशक्त माध्यम है। इसके पूर्व प्राचार्या रूपा सिन्हा, निदेशक आरएल यादव व उप प्राचार्य मनोज कंठ ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के ग्रुप ए में नर्सरी से यूकेजी के बच्चों ने फुल, ग्रुप बी में पहली कक्षा से सातवीं कक्षा के बच्चों ने पार्क या उद्यान, गु्रप सी में आठवीं से लेकर दसवीं तक के बच्चों ने अमेजिंग व‌र्ल्ड पर आधारित चित्र बनाए। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में कन्टीनेन्ट पब्लिक स्कूल, एमबीएम पब्लिक स्कूल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिजुआ, मिनी संत जेवियर्स स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.