Move to Jagran APP

अखाड़े में 19 नए चेहरे ठोक रहे ताल

जागरण संवाददाता, बेरमो : विधानसभा चुनाव में बेरमो से तेरह व गोमिया विधानसभा क्षेत्र से पंद्रह प्र

By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 08:12 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 08:12 PM (IST)
अखाड़े में 19 नए चेहरे ठोक रहे ताल

जागरण संवाददाता, बेरमो : विधानसभा चुनाव में बेरमो से तेरह व गोमिया विधानसभा क्षेत्र से पंद्रह प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में कूदने को तैयार हैं। हालांकि नामांकन वापसी की तिथि 22 नवंबर तक है। संभव है कुछ लोग अपना नाम वापस लें।

loksabha election banner

अब तक जो मैदान में हैं उनमें बेरमो से पांच प्रत्याशी तो वर्ष 2009 के विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि आठ प्रत्याशी पहली बार चुनाव लड़ने का अनुभव लेंगे। इसी प्रकार गोमिया विधानसभा से चुनावी अखाड़े में कूदनेवालों में चार तो पुराने हैं जबकि ग्यारह लोग नए हैं।

नए प्रत्याशी दिग्गजों को छक्के छुड़ाने की जुगत में हैं। बेरमो विधानसभा से पुराने लोगों में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में राजेंद्र प्रसाद सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। वे इस क्षेत्र को पांच टर्म प्रतिनिधित्व कर चुके है। उन्हें पिछले चुनाव में 47,744 लोगों ने पसंद किया था। वे विजयी हुए थे। दूसरे स्थान पर रहे भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटूल को 41,133 वोट मिला था। पिछले चुनाव में काशी नाथ सिंह झारखंड मुक्ति मोर्चा से चुनाव लड़कर 14,855 वोट लेकर चौथे स्थान पर रहे थे। इसबार वे झारखंड विकास मोर्चा के बैनर से चुनाव लड़ रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े दीपक कुमार जायसवाल को 1513 व गंगाधर प्रजापति 636 वोट मिला था। भाकपा से आफताब आलम खान ने चुनाव लड़ा था। उन्हें 20,549 वोट मिला था। इस चुनाव में पार्टी ने उनके स्थान पर चंद्र शेखर झा को चुनावी मैदान में उतारा है। इनके साथ ही झामुमो के हीरा लाल मांझी, भाकपा माले के पंचानन मंडल, सोसलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया के लालजी मांझी एवं निर्दलीय प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार चौहान, सलीमुद्दीन उर्फ छोटू खान, आशुतोष कुमार सिंह एवं पंकज प्रसाद पहली बार चुनाव का मजा लेंगे।

गोमिया विधानसभा क्षेत्र में पुराने लोगों में भाजपा प्रत्याशी माधव लाल सिंह पूर्व में भी चुनाव लड़ चुके हैं। यहां से वे चार बार विधायक रह चुके हैं। पिछले चुनाव में उन्हें 31,540 वोट लेकर विजयी हुए थे। दूसरे स्थान पर रहे योगेंद्र महतो को 23,237 वोट मिले थे। उस चुनाव में वे आजसू से चुनाव लड़े थे और इस बार झामुमो के बैनर से चुनावी मैदान में हैं। हिन्दुस्तान जनता पार्टी के मृणांल कांति देव को 11,202 वोट मिले थे। जगदीश महतो को 3,119 लोगों ने वोट दिया था। इस बार कांग्रेस प्रत्याशी विमल कुमार जायसवाल सहित झाविमो के मनोज गुप्ता, भाकपा माले के शोभा देवी, समाजवादी पार्टी के कामदेव प्रसाद उर्फ कामोद, निर्दलीय छोटे लाल राजवंश, महानंद कुमार महतो, अजय रंजन, खुदी राम महतो, लालू केवट, जगेश्वर ठाकुर व अरविंद सिन्हा पहल बार चुनाव लड़ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.