जमीन लौटाएं या दें नियोजन
बोकारो : सिटी पार्क में विस्थापितों की हुई बैठक में विस्थापित स्लैग कंपार्टमेंट समिति से अलग होकर सर
By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 04:21 AM (IST)Updated: Thu, 30 Oct 2014 08:03 PM (IST)
बोकारो : सिटी पार्क में विस्थापितों की हुई बैठक में विस्थापित स्लैग कंपार्टमेंट समिति से अलग होकर सर्वसम्मति से नया विस्थापित संगठन 'विस्थापित ऐश पौंड रैयत समिति' का गठन किया गया।
नवगठित समिति में केंद्रीय अध्यक्ष समरेश कुमार महतो, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेद्र कुमार महतो, प्रधान महासचिव उमेश कुमार, महासचिव भागीरथ महतो, सचिव प्रकाश कुमार महतो, वरीय उपाध्यक्ष साहेब राम महतो एवं राजेश कुमार मनोनीत किए गए। कहा गया कि ऐश पौंड विस्थापितों की जमीन पर बना है। इसलिए प्रबंधन भू-अर्जन 2013 के तहत विस्थापितों की जमीन वापस करे या फिर उन्हें नियोजन दे। अगर प्रबंधन ऐसा नहीं करता तो विस्थापित आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें