राज्य में सौ आदर्श ग्राम आजसू की देन : उमाकांत
तालगड़िया : आदर्श ग्राम नयावन समेत राज्य में सौ आदर्श ग्राम आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की देन है जिनमें
तालगड़िया : आदर्श ग्राम नयावन समेत राज्य में सौ आदर्श ग्राम आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की देन है जिनमें 19 शहीदों के गांव भी शामिल हैं। इन गांवों के समुचित विकास के लिए लगातार तीन वर्ष तक दो-दो करोड़ खर्च किया जाना है। यह कहना है चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक का। वे चंदनकियारी प्रखंड के आदर्श ग्राम नयावन में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। कहा कि सुदेश महतो के पास विजन है, उनके नेतृत्व में ही विकास संभव है। कार्यकर्ता उनके विजन के अनुरूप कार्य करें। पार्टी के कार्यकर्ता जितने सशक्त होंगे, पार्टी भी उतनी मजबूत होगी। कहा कि पूर्व में किये गए वादा को पूरा किया गया है। अगर जनता ने मौका दिया तो आगे भी विकास कार्य इसी प्रकार जारी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहीद शक्तिनाथ महतो जोन के अध्यक्ष सुजन महतो ने की। संचालन गुलशन रवानी ने किया। मौके पर केंद्रीय सदस्य अश्रि्वनी महतो, महादेव माहथा, विष्णु कर्मकार, प्रहलाद महतो, गुलेन सिंह, सुभाष प्रमाणिक, शिशिर महतो, इंद्रजीत महतो, परमेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।