जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
बोकारो : महाराष्ट्र व हरियाणा में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने रविवार को जश्न मनाया। चास-बोकारो क
बोकारो : महाराष्ट्र व हरियाणा में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने रविवार को जश्न मनाया। चास-बोकारो के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और मिठाई बांट कर खुशी व्यक्त किया। दुंदीबाद बाजार मोड़ पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विरंची नारायण ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। महाराष्ट्र व हरियाणा के चुनाव परिणाम से यह जाहिर हो गया है। भाजपा नेता नंद किशोर राय ने कहा कि नतीजे से यह स्पष्ट हो गया है कि अब जनता सिर्फ आश्वासन पर नहीं बल्कि काम पर ही विश्वास करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर अग्रसर है। झारखंड विधानसभा चुनाव में भी दल को पूर्ण बहुमत मिलेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह, सुनील गोस्वामी, कमलेश राय, राजेन्द्र महतो, आदित्य कुमार, राजीव कंठ, कृष्ण मोहन मिश्रा, करमचांद गोप, सुदर्शन सिंह, डीके त्रिवेदी ने भी दल की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इधर, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ की बैठक में भी दल की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। दल के राजेन्द्र विश्वकर्मा, भइया प्रीतम, जगदीश चौधरी, अनिल सिंह, रवीन्द्र कुमार, मीतू मेहता, उषा श्रीवास्तव, एके राय आदि ने दल की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की।