बिजली सबस्टेशन में की तालाबंदी
जरीडीह : जरीडीह प्रखंड में अनियमित विद्युतापूर्ति के विरोध में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जैनामोड़ बिजली सबस्टेशन में तालाबंदी कर ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि अनियमित विद्युतापूर्ति को लेकर पूर्व में भी कई बार लिखित शिकायत की गयी। इस कार्यक्रम से विभाग को चेतावनी दी जा रही है।
कहा कि अगर पांच अक्टूबर तक विद्युतापूर्ति में सुधार नहीं किया गया तो आगे चरणबद्ध आदोलन किया जाएगा। जिला परिषद सदस्य सुभाषचंद्र महतो ने कहा कि अनियमित विद्युतापूर्ति से क्षेत्र की जनता परेशान है। क्षेत्र में रोजाना मात्र चार से पांच घटे ही बिजली मिल रही है। बाद में विद्युत विभाग के अधिकारी को नौ सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। मौके पर टीना देवी, गंगा देवी, सुनील मंडल, बलराम रवानी, सतीशचंद्र राय, जगतपति सिंह, हीरालाल महतो, श्यामल मंडल आदि उपस्थित थे।