नदी में बहे युवक का शव बरामद
खैराचातर (बोकारो) : कसमार थाना क्षेत्र की सिंहपुर पंचायत में इजरी नदी में बहे हरनाद निवासी 40 वर्षीय ललन महतो का शव सोमवार को गोताखोरों ने खोज निकाला। गोमिया विधायक माधवलाल सिंह ने तीन गोताखोर भेजे थे। तीनों करीब तीन घटे की मशक्कत के बाद शव को खोजने में सफल हुए।
कसमार थाना प्रभारी चंद्रभान राम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि सिंहपुर पंचायत अंतर्गत हरनाद के दिवंगत चरकू महतो का आशिक विकलाग पुत्र ललन महतो रविवार की दोपहर मवेशी चराने करमा जंगल की ओर गया। काड़ाधोवा नाला के पास वह नदी को पार करने के दौरान बारिश के कारण नदी के तेज बहाव में खुद को संभाल नहीं पाया और बह गया।
जानकारी मिलते ही आसपास के गावों के सैकड़ों लोग मौके पर जुटे। नदी में काफी दूर तक जायजा लिया मगर ललन महतो का पता लगाने में सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी मिलने पर गोमिया विधायक माधवलाल सिंह ने साड़म के तीन गोताखोर सूरज केवट, विनोद केवट एवं अनिल रवानी को शव को खोज निकालने के लिए भेजा। तीनों ने सुबह 7 बजे से लगातार तीन घटे तक मेहनत करने के बाद शव को खोज निकाला। विधायक ने परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने की बात कही है।