याद किए गए रामकृष्ण परमहंस
बोकारो : रामकृष्ण विवेकानंद संघ की ओर से सेक्टर एक बी आश्रम परिसर में रामकृष्ण परमहंस का आविर्भाव दिवस मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने स्वामी रामकृष्ण को नमन किया। प्रात:काल श्रद्धालुओं ने उनकी पूजा की। हवन में भाग लिया। इसके बाद लोगों ने भजन-कीर्तन किया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद की पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी। लोगों ने पुस्तकों की खरीदारी की।
सचिव समीर पैतंडी ने बताया कि 19 मार्च को जामताड़ा में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेकर बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मौके पर डॉ. जान लिऊ, कल्पना दास, कावेरी गुहा, बर्नाली, शुभ्रा मन्ना, कल्पना पैतंडी, माला मिश्रा, सनत राय, शिव दत्ता, प्रकाश कुमार, हेमंत, सत्य नारायण मोदक आदि उपस्थित थे।
दूसरी ओर से चंदनकियारी प्रखंड के योगीडीह में भी रामकृष्ण परमहंस का आविर्भाव दिवस मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अंबिका खवास, कृपानाथ मुखर्जी, राजा रंजन सहिस, जनार्दन मुखर्जी, मिहिर मुखर्जी, सुभाष घोषाल, लाल मोहन गोराई आदि ने स्वामीजी की जीवनी पर प्रकाश डाला।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर