दुर्घटनावश चली गोली से किशोर घायल
संवाद सहयोगी, रियासी : जिला की माहौर तहसील के अंतर्गत जमसलान इलाके में राइफल साफ करते समय दुर्घटनावश
By Edited By: Published: Fri, 30 Sep 2016 01:30 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2016 01:30 AM (IST)
संवाद सहयोगी, रियासी : जिला की माहौर तहसील के अंतर्गत जमसलान इलाके में राइफल साफ करते समय दुर्घटनावश चली गोली से एक किशोर घायल हो गया, जिसकी पहचान अनिल सिंह (16) पुत्र प्रेम सिंह निवासी जमसलान के रूप में हुई। बुधवार को रियासी पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली की अनिल सिंह अपने पिता ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य प्रेम सिंह को मिली थ्री नॉट थ्री राइफल को घर पर साफ कर रहा था। इसी दौरान राइफल से अचानक दुर्घटनावश गोली चल गई, जो उसके हाथ पर लगी। परिवार वाले उसे प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। बहरहाल पुलिस इस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें