तीसरे जत्थे में 2017 शिवभक्त अमरनाथ हुए रवाना
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए बाबा के भक्तों का उत्साह लगातार बढ़ता ही जा रहा
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए बाबा के भक्तों का उत्साह लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जम्मू से रवाना हुए तीसरे जत्थे में 66 वाहनों में सवार 2017 शिवभक्त भाले के दर्शनों के लिए अमरनाथ बालटाल व पहलगाम रवाना हुए। जम्मू से भोले के भक्तों का तीसरा जत्था सुबह 6:57 पर टिकरी में पहुंचा। जत्थे का आखरी वाहन 7:40 बजे टिकरी से रवाना हुआ। 10:25 बजे जत्था कुद पहुंचा। यहां से जत्थे का आखरी वाहन 11:10 पर रवाना हुआ। 44 बसों व 22 छोटे वाहनों में पुरुष यात्री 1581, महिला यात्री, 307, बच्चे 25, महिला साधु 07, पुरुष साधू 96 भाले के जयघोष लगाते हुए अमरनाथ की ओर रवाना हुए। रास्ते में भोले के भक्तों द्वारा लगाए गए लंगर में शिव भक्तों ने कुछ देर आराम कर फिर भोले के धाम के लिए रवाना हो गए। वहीं समरोली क्षेत्र में एक यात्री बस खराब होने जाने के कारण लगभग पंद्रह मिनट तक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। उसके बाद दूसरी बस में यात्रियों को सवार होकर अमरनाथ के लिए रवाना होना पड़ा।