संतों की संगत करने से मिलत है ज्ञान : चित्रा बाई
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : मानव उत्थान समिति शाखा ऊधमपुर की तरफ से गढ़ी, चोपड़ा मार्केट के पास स्थित एमईए
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : मानव उत्थान समिति शाखा ऊधमपुर की तरफ से गढ़ी, चोपड़ा मार्केट के पास स्थित एमईएस कॉलोनी में सद्भावना संत सम्मेलन करवाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर मां राज राजेश्वरी आश्रम की प्रभारी साध्वी चित्रा बाई ने अपने प्रवचनों से भक्तों को निहाल किया।
उन्होंने कहा कि आपाधापी भरी जिंदगी में आज किसी के पास आध्यात्मिक चर्चा सुनने के लिए समय नहीं है। उन्होंने कहा कि क्या चीज है, जिसके निकल जाने के बाद यह शरीर मृत हो जाता है। उसको जानने के लिए ही हमें यह जीवन मिला है। संतों के पास बैठने से उनकी संगत करने से ज्ञान प्राप्त होता है। माया में ग्रस्त लोगों को प्रभु के सच्चे नाम का बोध करवा कर परमानंद की प्राप्ति करवाना होता है। वहीं, नीरा बाई ने बताया कि हमें अपने व्यस्त जीवन में कुछ समय निकाल कर आत्म साक्षात्कार की विधि को समय के सद्गुरु की शरण में जाकर सीखना चाहिए। जिस तरह विशाल वृक्ष एक छोटे से बीच के अंदर छिपा रहता है। ठीक उसी तरह परमात्मा भी हमारे घट के अंदर विद्यमान है। जैसे दूध के अंदर मक्खन और घी छिपे रहते हैं और यत्न करने से मिलते हैं। उसी तरह हमारे इसी तन में भगवान छिपे हैं। संत लोग उस विधि को जना कर हमारे अज्ञानता के पर्दे को हटा कर अंदर उजाला कर देते हैं। प्रभु के दर्शन करवाते हैं। अंत में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।