स्वदेशी सामान अपनाने पर दिया जोर
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ऊधमपुर इकाई की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष मान सि
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ऊधमपुर इकाई की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष मान सिंह की देखरेख में दिवाली पर कार्यक्रम किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संघ चालक धर्मवीर तथा संघ के राकेश मुख्य रूप से उपस्थित थे। शहर के गोल बाजार के इंदिरा चौक में दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि पिछले दिनों आई बाढ़ के कारण कई गांव अभी भी अंधेरे में डूबे हुए हैं और अभाविप द्वारा उन गांवों में भी रोशनी लाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं स्वदेशी चीजों का प्रयोग करने की भी बात की गई। कार्यक्रम के दौरान नगर मंत्री अर्जुन खजूरिया , गोपाल सुंबरिया, आदित्य, रजत, जिला छात्रा प्रमुख गरिमा शर्मा, भारती डोगरा, पिंकी डोगरा, रघुनंदिका उपस्थित थी।