दरबार मूव : महीनों से सुस्त पड़े विभागों में कार्य जोरों पर
राज्य ब्यूरो, जम्मू : दरबार मूव की तैयारियों के जोर पकड़ते ही कामकाज निपटाने के अभियान के जोर पकड़ने स
राज्य ब्यूरो, जम्मू : दरबार मूव की तैयारियों के जोर पकड़ते ही कामकाज निपटाने के अभियान के जोर पकड़ने से श्रीनगर सचिवालय में भारी भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को अपने काम लेकर श्रीनगर सचिवालय में खासी संख्या में लोग जुटे। ऐसे में तीन महीनों से सुस्त पड़े विभागों में कामकाज की गति को भी बल मिला है। यह सिलसिला 21 अक्टूबर को विभिन्न विभागों की एडवांस पार्टियों की रवानगी तक जारी जारी रहेगा।
इस बीच, राज्य प्रशासन की भी पूरी कोशिश है कि कश्मीर के खराब हालात के कारण फंसे कामकाज निपटाने के पूरे प्रयास किए जाएं। ऐसे में मुख्य सचिव बीआर शर्मा के भी स्पष्ट निर्देश हैं कि बचे हुए दिनों में लोगों के काम रोके न जाएं।
वहीं, मंगलवार को राज्य सचिवालय के विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्तर पर एडवांस पार्टियों के गठन संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। एडवांस पार्टियों में एक अधिकारी, एक एसओ समेत दस के करीब कर्मचारी रहेंगे। 21 अक्टूबर से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा को और पुख्ता कर दिया जाएगा।
सचिवालय कर्मचारी यूनियन के उपप्रधान सुरेश बेदी ने बताया कि कर्मचारी लोगों के मसलों को निपटाने में जुट हुए हैं। पूरी कोशिश होगी कि दरबार बंद होने तक इस गति के साथ लोगों के कामकाज होते रहें।
वैसे तो श्रीनगर सचिवालय में 26 अक्टूबर तक काम करने के निर्देश हैं लेकिन 24 अक्टूबर से सरकारी विभागों के सामान को पैक करने की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। जम्मू के कर्मचारियों का काफिला शुक्रवार 28 अक्टूबर को कड़ी सुरक्षा के लिए श्रीनगर से रवाना होगा।