पहाड़ी हॉस्टल में नियुक्त अस्थायी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, राजौरी : पहाड़ी हॉस्टल में नियुक्त अस्थायी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्
जागरण संवाददाता, राजौरी : पहाड़ी हॉस्टल में नियुक्त अस्थायी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि पिछले दो वर्षों से उन्हें वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि वर्ष में एक बार उन्हे एक माह का वेतन दिया जाता है, इसके अलावा न तो अन्य सुविधाएं दी जा रही है और न ही उनको स्थायी करने का कोई प्रयास किया जा रहा है। अस्थायी कर्मचारियों ने कहा कि हम लोग पिछले कई वर्षो से कार्य कर रहे है पर आज तक हमारी किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया। इस कारण से कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है व घर का खर्च भी नहीं चल पा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों सड़क पर उतर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में बात करने पर पहाड़ी सलाहकार बोर्ड के उपसभापति कुलदीप राज गुप्ता का कहना है कि जल्द ही अस्थायी कर्मचारियों की समस्याओं को दूर किया जाएगा।