शक्ति संस्थान में अखंड ज्योति प्रज्जवलित
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : प्रसिद्ध शक्ति संस्थान में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित एवं अखंड जय मां अंबे
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : प्रसिद्ध शक्ति संस्थान में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित एवं अखंड जय मां अंबे जय जगदंबे के पाठ हुआ। इस अवसर पर आई संगत ने श्री श्री 1008 महामाई सुनितानंद गिरी जी से शुभाशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शक्ति संस्थान में पिछले 45 वर्ष से निरंतर उत्सव मनाया जा रहा है। माता सुनीता ने भक्तों को कथा सुनाते हुए कहा कि माता का अवतार शैल राज के महल में होने के कारण उनका नाम शैलपुत्री पड़ा। माँ शैलपुत्री भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूरी करती है। जो भक्त सच्चे मन से माता का ध्यान करते हैं उन्हें सुख एवं समृद्धि मिलती है। माता सुनीता ने कहा कि सभी सुहागिनें अपने सुहाग के लिए व्रत रखती हैं, एवं पति की लंबी आयु के लिए घर में घट स्थापन एवं खेती वीजति हैं। मंदिर में सामूहिक रूप से खेती को बीजा गया है। वहीं राधा कृष्ण मंदिर की भी सजावट की गई है। दोनों मंदिरों में भक्तों की कतारें लगना शुरू हो गई हैं। विशेषकर प्राताकाल एवं सायंकाल भक्तों की विशेष भीड़ इकट्ठी होती है।