लीड-दिनेश शर्मा बने भाजपा के जिला अध्यक्ष
जागरण संवाददाता, राजौरी भाजपा द्वारा शुक्रवार को राजौरी जिले का अध्यक्ष चुन लिया गया। सभी मंडल अ
जागरण संवाददाता, राजौरी
भाजपा द्वारा शुक्रवार को राजौरी जिले का अध्यक्ष चुन लिया गया। सभी मंडल अध्यक्षों की सहमति से दिनेश शर्मा ने बिना किसी मुकाबले के ही जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इस अवसर पर जम्मू एमएलसी चरण जीत ¨सह खालसा विशेष तौर पर आए हुए थे। जबकि इस अवसर पर पहाड़ी सहालकार बोर्ड के उपसभापति कुलदीप राज गुप्ता, एमएलसी विबोध गुप्ता भी मौजूद थे।
डाकबंगला राजौरी में सुबह 11 बजे अध्यक्ष सुनने की प्रक्रिया आरंभ हुई। जिले के सभी मंडल प्रधानों ने दिनेश शर्मा को जिला अध्यक्ष चुन लिया। उसी समय जम्मू से आए एमएलसी चरण जीत ¨सह खालसा ने उन्हें जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया और कहा कि दिनेश शर्मा पिछले काफी काफी से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और पार्टी को मजबूत करने के लिए काफी कार्य कर रहे हैं। इसलिए सभी मंडल अध्यक्षों ने इन्हें अपना अध्यक्ष चुन लिया है और अब यह क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने का हर कार्य करेंगे। इस अवसर पर नए चुने गए जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि मेरा यहीं प्रयास होगा की क्षेत्र में पार्टी को अधिक से अधिक मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि मैं सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलूंगा और हर कार्यकर्ता के साथ साथ आम लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ साथ उन्हें दूर करने का भी हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर पहाड़ी सलाहकार बोर्ड के उपसभापति कुलदीप राज गुप्ता ने कहा कि दिनेश शर्मा ने पार्टी में रहते हुए हमेशा ही पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया है और आगे भी वह तन मन धन से पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर एमएलसी विबोध गुप्ता ने कहा कि दिनेश शर्मा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने का हर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि दिनेश शर्मा ने लोकसभा चुनावों के साथ साथ विधानसभा के चुनावों में भी पार्टी को मजबूत करने के लिए काफी बेहतर कार्य किया है और जिला अध्यक्ष चुनने के बाद भी वह इसी तरह से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री ठाकुर पूर्ण ¨सह, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता, आत्म प्रकाश गुप्ता, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय गुप्ता, पूर्व सांसद चौधरी तालिब आदि ने भी संबोधित किया।
---