देव पूजा के साथ देश पूजा
गगन कोहली, मंडी, पुंछ : बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा संघ दिल्ली की एक संस्था है जो पिछले कई वर्ष से
गगन कोहली, मंडी, पुंछ :
बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा संघ दिल्ली की एक संस्था है जो पिछले कई वर्ष से बाबा बुड्ढे अमरनाथ जी के दर्शन के लिए सैकड़ों लोगों को साथ लेकर आ रही है। संस्था ने अब 'देव पूजा के साथ देश पूजा' अभियान शुरू किया है। इसके तहत भारत आभार पर्व मनाया जा रहा है। यह लोग सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच में जाकर उनके साथ यह पर्व मना रहे है और जवानों का हौंसला बढ़ा रहे हैं ताकि सीमा पर तैनात जवानों को यह महसूस न हो कि वह अपने घर व परिवार से दूर हैं।
संस्था के लोग इस बार 321 यात्रियों को लेकर बाबा बुड्ढा अमरनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। संस्था ने यात्रा से पहले अभियान चलाकर देश के विभिन्न हिस्सों से सीमा पर तैनात जवानों के लिए संदेश जमा किए। पुंछ जिले की मंडी तहसील के राजपुर गांव पहुंचे, यहां बाबा बुड्ढा अमरनाथ के दर्शन के बाद बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा संघ के सदस्य सीमा सुरक्षा बल की 137वीं बटालियन में गए। यहां पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ साथ अधिकारियों के साथ मुलाकात की और उन्हें संस्था के संबंध में बताया। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल के मुख्यालय में रक्षा बंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की महिला सदस्यों ने जवानों व अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए और संस्था के सदस्यों को बताया कि जवान सीमा पर किस तरह चौकसी करते हैं।
----
देशभर से संदेश सौंपे:
संस्था के अध्यक्ष पवन ¨सहल, महामंत्री अमरनाथ, प्रचार प्रमुख हरीश चंद्र ¨सह ने कहा कि उन्होंने यात्रा से पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में अभियान चलाया। लोगों को बताया कि बाबा बुड्ढा अमरनाथ सीमा के करीब है हम लोग वहां पर यात्रा के लिए जा रहे हैं। जो लोग सीमा पर तैनात अपने भाइयों के लिए संदेश भेजना चाहते हैं वह भेज सकते हैं। देशभर से लोगों ने ढेर सारे संदेश जवानों के नाम भेजे। यह संदेश सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों के हवाले किए गए हैं। उन्हें कहा कि हर संदेश हर जवान तक पहुंचना चाहिए।
सीमा पर मनाया रक्षाबंधन पर्व:
संस्था की महिला सदस्य राखियां लेकर आई थी। उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों व अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी। उनका कहना है कि रक्षाबंधन पर अपने सैनिक भाइयों की कलाई पर बांध रही है जिससे उन्हें यह महसूस न हो कि वह अपने घर व बहन से दूर हैं।
सीमा पर गुंजे देशभक्ति गीत :
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भारत आभार पर्व के अवसर पर एक के बाद एक देशभक्ति गीत पेश किए। कुछ पल के लिए संस्था के सदस्यों के साथ आसपास के लोग भी देशभक्ति गीतों पर भारत माता की जय के जयघोष लगाने लगे।
इस तरह के कार्य से सीमा पर तैनात जवानों व अधिकारियों का हौसला बढ़ता है। कुछ पल के लिए जवान यह भूल जाता है कि वह अपने घर से बाहर है और सीमा पर तैनात है। बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा संघ द्वारा जिस तरह का कार्य किया गया है वह तारीफ के काबिल है।
- कर्नल गजराज ¨सह, कमान अधिकारी, 137वीं बटालियन, सीमा सुरक्षा बल।