धान के खेत से मिला व्यक्ति का शव
जागरण संवाददाता, राजौरी : नगर के दरहाली पुल के पास धान के खेतों से व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Jul 2017 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jul 2017 01:01 AM (IST)
जागरण संवाददाता, राजौरी : नगर के दरहाली पुल के पास धान के खेतों से व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने जांच का कार्य शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि दरहाली पुल के पास धान के खेतों में व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उसी समय मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की टीम शव को लेकर जिला अस्पताल यहां पर शव की पहचान मुनीर हुसैन पुत्र सतर दीन निवासी मनेयाल गली थन्ना मंडी की रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें