शांत माहौल को खराब करने का हो रहा प्रयास
जागरण संवाददाता, राजौरी : नगर से सटे ढांगरी क्षेत्र में कुछ शरारती तत्वों ने एक पशु की पत्थर से पीट-
जागरण संवाददाता, राजौरी : नगर से सटे ढांगरी क्षेत्र में कुछ शरारती तत्वों ने एक पशु की पत्थर से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन व पुलिस को साफ शब्दों में कह दिया कि अगर इस तरह की घटना दोबारा हुई तो परिणाम गंभीर होंगे। क्योंकि इस समय सीमा पर तनाव का माहौल है, लोग परेशान हैं। हम नहीं चाहते कि अंदर के हालत भी खराब हों। ढांगरी के रहने वाले गुलशन कुमार ने रात्रि को अपना पशु बाहर बांध रखा था। शरारती तत्वों ने उसे खोला और मवेशी बांधने वाले कमरे में ले गए, जहां पत्थर से पीट-पीट कर उसे मार डाला और फरार हो गए। सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय जसंवत ¨सह, थाना प्रभारी अजय ¨सह चिब पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ढांगरी क्षेत्र के लोगों ने अधिकारियों से कहा कि इस मामले में पूरी पारदर्शिता से कार्रवाई की जाए। यहां कुछ समय से ऐसे लोग घूम रहे हैं जो मवेशी भी चुरा रहे हैं, साथ ही लोगों में तनावपूर्ण वातावरण उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं। गांव में ग्राम सुरक्षा समिति बनी हुई है। रात्रि नौ बजे के बाद अगर कोई भी अनजान व्यक्ति क्षेत्र में नजर आता है तो उसे गोली मार दी जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन व पुलिस की होगी। इसके साथ-साथ मवेशी तस्करों को रोकने के लिए नाकों की संख्या बढ़ाई जाए और तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जिन लोगों ने इस कार्य को अंजाम दिया है जल्द ही उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।