पुलिस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दस जवान घायल
जागरण संवाददाता, पुंछ : अछाद क्षेत्र में मुठभेड़स्थल मनकोट की ओर जा रहे पुलिस के जवानों का वाहन दुघर्
जागरण संवाददाता, पुंछ : अछाद क्षेत्र में मुठभेड़स्थल मनकोट की ओर जा रहे पुलिस के जवानों का वाहन दुघर्टनाग्रस्त हो गया। इसमें दस जवान घायल हो गए। छह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मनकोट में चल रही मुठभेड़ में मोर्चा संभालने के लिए पुलिस के एसओजी के जवान गोलाबारूद लेकर पुंछ से मनकोट जा रहे थे। जैसे ही वाहन अछात में पहुंचा तो अनियंत्रित हो कर सड़क से उतरकर खेतों में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार दस जवान घायल हो गए। इनमें नसीब खान, महमूद अहमद, शब्बीर अहमद, शौकत हुसैन, मुहम्मद सैफ, निसार अहमद, मुहम्मद इकबाल, जहीर अहमद, मुहम्मद इकबाल, तारिक अहमद, अनायत उल्ला शामिल हैं। इनमें से छह जवानों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू रेफर कर दिया गया है। अन्य जवानों का उपचार उप जिला अस्पताल मेंढर में जारी है।