सुकराला देवी के दर्शन के लिए लाखड़ी से निकली छड़ी यात्रा
संवाद सहयोगी, बिलावर : मचैल यात्रा जाने से पहले बिलावर के बिलकेश्वर महाराज और माता सुकराला दे
संवाद सहयोगी, बिलावर : मचैल यात्रा जाने से पहले बिलावर के बिलकेश्वर महाराज और माता सुकराला देवी से आशीर्वाद प्राप्त कर जय चंडी मा संस्था लाखड़ी द्वारा हर साल की तरह इस साल भी छड़ी मुबारक को सुकराला देवी के भवन से मचैल माता के लिए निकाली। वीरवार को मचैल यात्रा जाने से पूर्व तहसील के देव स्थलों के लिए भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, इसमें छड़ी मुबारक को बैंड-बाजे के साथ बीडीओ नगरोटा पुलकित दत्ता, भाजपा के पंचायती राज सेल के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह बिलोरिया ने छड़ी मुबारक को रवाना किया। इसमें सैंकड़ों की संख्या में भक्त शामिल हुए। छड़ी यात्रा लाखड़ी से शुरू होकर थड़ा कल्याल, गुडा-फिंतर से बिलावर पहुंची। जहां नगर वासियों ने जोरदार स्वागत किया। यहा पाडवों द्वारा निर्मित बिलकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा माता सुकराला देवी के लिए रवाना हुई। यात्रा के आयोजक नारायण दत्त त्रिपाठी, दर्शन पंडित, कुलदीप सिंह, हुकुम चंद शास्त्री, पंडित शशी पाल, ओम प्रकाश, सतपाल ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी मचैल माता के लिए उनकी संस्था यात्रा लेकर जा रही है, जिसका शुभारंभ बिलावर के सुकराला माता, शिव मंदिर से आशीर्वाद प्राप्त कर वह लोग करते हैं। चार दिन की यात्रा में 18 से 22 तक मचैल माता की यात्रा करेगी।