भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक
संवाद सहयोगी, बसोहली : भाजपा मंडल कार्यकारिणी की वीरवार को एक बैठक हुई। इसमें मंडल
संवाद सहयोगी, बसोहली : भाजपा मंडल कार्यकारिणी की वीरवार को एक बैठक हुई। इसमें मंडल के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मंडल प्रधान अनिल सलारिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुद्दा भाजपा को मजबूत करना और ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ लेकर चलना था। वन बूथ-टेन यूथ को अपने साथ लेकर चलना है ताकि हर गांव में भाजपा मजबूत हो। उन्होंने कहा कि अक्टूबर में बसोहली में मंडल द्वारा एक सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इसमें हर वन बूथ के सदस्य शामिल होंगे। जिला सह प्रभारी वेद मनकोटिया ने कहा कि पार्टी की उपलब्धियां अब लोगों के सामने है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से लोग खुश हैं। उन्होंने कहा कि अक्टूबर में होने वाले सम्मेलन में केंद्र की टीम का सदस्य भीे शामिल होगा, जिससे पार्टी को ओर भी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर जिला उप प्रधान सुरेंद्र सिंह, जगदेव सिंह, भाजपा के सीनियर लीडर शिव कुमार पाधा, मंडल के देसराज, मल्ला सिंह, कृष्ण सिंह, कर्ण सिंह, अमित शर्मा, राज कुमार, विक्कू, गूशू, आदि मौजूद रहे।