डीप हैंड पंप का उदघाटन किया
संवाद सहयोगी चड़वाल : भारतीय जनता पार्टी के बिलावर कंडी मंडल के प्रधान सुदेश कुमार सेठू की अध्यक्षता
संवाद सहयोगी चड़वाल : भारतीय जनता पार्टी के बिलावर कंडी मंडल के प्रधान सुदेश कुमार सेठू की अध्यक्षता में गाव टंडियाड़ी में एक कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के विकास कार्यो पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान उन्होंने गाव में एक डीप हैंड पंप का उद्घाटन भी किया गया। सेठू ने कहा कि सरकार द्वारा गावों में विकास के लिए अनेक योजनाओं को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि टंडियाड़ी गाव के लोग पिछले काफी समय से गाव में डीप हैंड पंप लगाने की माग कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह के प्रयासों से गाव में डीप हैंडपंप लगाया गया है। इससे लोगों को पीने के पानी की वैकल्पिक व्यवस्था मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि गाव के लोगों द्वारा बताए गए अन्य विकास कायरें को भी उपमुख्यमंत्री के समक्ष पेश किया जाएगा ताकि लोगों की मागों को जल्द पूरा किया जा सके। इस अवसर पर काफी संख्या में मंडल स्तर के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।