भाजपा की जन जागरण यात्रा माडली पहुंची
संवाद सहयोगी, बिलावर : लोगों तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए भाजपा द्वारा जन जागरण
संवाद सहयोगी, बिलावर : लोगों तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए भाजपा द्वारा जन जागरण संपर्क यात्रा अभियान मंडल के कई क्षेत्रों में पहुंची। यहा लोगों को भाजपा की जन कल्याण योजनाओं के बारे में बताया गया।
शनिवार को भाजपा द्वारा जन जागरण संपर्क यात्रा अभियान माडली सहित दल्लियां, कडेत्र , दरूंग डुंगाड़ा ,गढ़ मालती में पहुंची। इसमें भाजपा के जिला संगठन मंत्री इंद्रजीत शर्मा, भाजपा के विस्तारक अनिरूद्ध मुख्य रूप से शामिल हुए। भाजपा के मंडल महासचिव गोपाल कृष्ण ने लोगों को बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब लोगों के लिए 70 से ज्यादा जनकल्याण योजनाएं शुरू की हैं। इसमें लाडली बेटी, प्रधानमंत्री जन धन योजना, युवाओं के लिए मुद्रा बैंक, स्टैंड अप, स्टार्ट अप योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति पेंशन, अटल बीमा योजना, उज्ज्वला योजना आदि योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को लाभ जनता तक पहुंच सके। इसके लिए इस यात्रा का आयोजन किया गया है। इससे जनता जागृत हो और योजनाओं का लाभ लें। जिला संगठन मंत्री इंद्रजीत शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के साथ जम्मू-कश्मीर में भाजपा पीडीपी सरकार जनता के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही हैं, जिससे कार्यकर्ता प्रचार अभियान चलाकर जनता तक पहुंचाएं। इस यात्रा में भाजपा के जिला सुरेंद्र सिंह बिलोरिया, राजेश गुप्ता, महिला मोर्चा की मंडल प्रधान उर्मिला अंडोत्रा, युवा मोर्चा के मंडल प्रधान लुकेश सुंबडिया, रमेश खजूरिया, दुर्गा दास सपोलिया आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।