बारिश ने बढ़ाई मुसीबतें, कई मार्ग बंद तो कहीं बिजली नहीं
संवाद सूत्र, बनी : जिला की दूर दराज पहाड़ी तहसील बनी में बारिश मुसीबत लेकर आई है। पहाड़ी तहसील के कई स
संवाद सूत्र, बनी : जिला की दूर दराज पहाड़ी तहसील बनी में बारिश मुसीबत लेकर आई है। पहाड़ी तहसील के कई संपर्क मार्गो पर यातायात बाधित हुआ है। बनी बसोहली सड़क मार्ग पेपड़ी और सूखा नाला के समीप पस्सियां गिरने से अवरुद्ध रहा। जिसे सुबह 11 बजे के बाद यातायात को बहाल किया गया। इसके अलावा धमान, डग्गर, बकोका आदि सड़क मार्ग भी खबर लिखे जाने तक अवरुद्ध थे। इन मार्गो पर फिसलन एवं पस्सियां आदि गिरी थी। वहीं, बारिश के चलते बरमौता में आयोजित होने वाला दो दिवसीय छिंज मेला भी स्थगित कर दिया गया। अब मौसम साफ होने के बाद ही इसक ा आयोजन हो पाएगा।
वहीं, बारिश के चलते चलोग, बाड़ी, चांदल, दयान आदि इलाकों में मक्की की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। भाजपा के मंडल प्रधान ठाकुर दास ने नुकसान के मुआवजे की मांग तहसील प्रशासन से की है। उन्होंने कहा कि लोग खेत में लगी मक्की की फसल से ही आमदन करते हैं और उसे खाते हैं ऐसे में मक्की की फसल का नुकसान होने के कारण किसानों की परेशानियां बढ़ेंगी और वह आर्थिक रूप से और कमजोर होंगे लिहाजा प्रशासन उनकी मदद करे।
वहीं, डंडी कुटू, दोलका, आदि इलाके में बिजली की आपूर्ति भी ठप पड़ी हुई है जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।