107 वर्षीय समाज सेवी वृद्ध का निधन
संवाद सूत्र, रामकोट : मल्ली मकवाल निवासी 107 वर्षीय मनी राम पुरोहित पुत्र रिज्जू पुरोहित का गत दिवस
संवाद सूत्र, रामकोट : मल्ली मकवाल निवासी 107 वर्षीय मनी राम पुरोहित पुत्र रिज्जू पुरोहित का गत दिवस सुबह निधन हो गया। मनी राम पहले लाहौर में भी नौकरी करते थे जबकि यहां आकर वह जसवाल राजाओं के यहां खाना बनाने का काम करते थे। समाज सेवा की भावना रखने वाले मनी राम ने दो शेड, 12 बावलियों का निर्माण अपने पुत्रों के सहयोग से करवाया था। इसके अलावा जम्मू के सुभाष नगर और रामकोट के चिंजी मकवाल में उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए वाटर कूलर आदि लगाए थे। जबकि क्षेत्र में कई पेड़ भी पर्यावरण संरक्षण के मकसद से लगाए थे।
मनी राम के पौत्र राधे श्याम ने कहा कि पिछले 35 वर्षाें से उनके दादा लगातार सिर्फ एक समय खाना खाते थे और वह अपना खाना भी खुद ही बनाते थे। उन्होंने कहा कि करीब डेढ माह पूर्व उनकी सेहत थोड़ी ढीली पड़ गई थी जिसक बाद परिवार के लोग उनकी सेवा में जुट गए थे। गत दिवस उन्होंने घर में ही अंतिम सांस ली। वहीं, गत दिवस की मनी राम का अंतिम संस्कार कर दिया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उन्हें अंतिम विदाई दी।