वन माफिया वन मंत्री को कर रहा बदनाम
संवाद सहयोगी, हीरानगर : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुछ शरारती तत्वों द्वारा वन मंत्री चौध
संवाद सहयोगी, हीरानगर : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुछ शरारती तत्वों द्वारा वन मंत्री चौधरी लाल सिंह पर लगाए आरोपों को निराधार बताया है। भाजपा के मंडल प्रधान भानू प्रकाश गुप्ता तरसेम सिंह, राष्ट्रीय किसान संगठन के अध्यक्ष शिव देव सिंह ने कहा कि मंत्री सभी समुदायों को साथ लेकर चलते हैं। बतौर स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह ने विभाग में काफी सुधार किया। अब वनों को बचाने के लिए भी अच्छा काम कर रहे हैं। वन माफिया से जुड़े लोग उनकी छवि को बदनाम करने के लिए ऐसे दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन मंत्री कभी किसी जाति समुदाय से कोई भेदभाव नहीं करते। लोगों को वनों को बचाने में उनके प्रयासों को सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी समुदायों के लोग उनके साथ हैं। पत्रकार वार्ता में सरपंच भारत इंदू, मास्टर थूड़ू राम, शिचरण सिंह, करण कुमार, यशपाल, सोहन सिंह, विश्वजीत सिंह, मक्खनी बंदराल, हैपी सिंह, अंचल कुमार सुदेश गुप्ता, पुरुषोत्तम लाल आदि शामिल थे।