Move to Jagran APP

धूमधाम से मनाई दीपावली

By Edited By: Published: Mon, 04 Nov 2013 06:23 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2013 06:24 PM (IST)
धूमधाम से मनाई दीपावली

जागरण टीम,कठुआ/बिलावर/रामकोट/बनी : दीपों का पर्व दीपावली जिलेभर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने मंदिरों में हाजिरी लगाकर पूजा अर्चना करते हुए सुख समृद्धि की कामना की। जिले में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने चौक चौराहों पर अतिरिक्त नफरी तैनात की थी। जिले भर में दीपावली का त्योहार शांतिपूर्वक और धूमधाम से संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

loksabha election banner

रविवार को पर्व का खुमार युवा वर्ग पर पूरी तरह से देखा गया। शहर के रामलीला मैदान में दिनभर युवाओं ने पटाखों की खरीदारी की। शाम को सूरज ढलते ही दीवाली को मनाने के लिए उत्सुक युवाओं ने आतिशबाजी शुरू कर दी। देर रात तक आसमान आतिशबाजी की रंग बिरंगी रोशनी सहित पटाखों की तेज आवाज से गूंजता रहा। यहीं नहीं बच्चे, बूढ़े भी अपने घरों में आतिशबाजी कर इस पर्व को मनाते देखे गए। शाम को लोगों ने अपने घरों में दीप, मोमबत्तियां जलाने के साथ ही गणेश एवं लक्ष्मी मां की विशेष पूजा अर्चना की और भगवान से सुख समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। लोग अपने सगे संबधियों में मिठाईयां बांट इस पर्व की खुशियां मनाते दिखे।

उधर, जिला के दूर दराज पहाड़ी तहसील बनी में भी दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां भी लोगों ने अपने घरों में दीप जलाकर एवं आतिशबाजी करते हुए इस पर्व का जश्न मनाया। रामकोट कस्बे में भी दीपावली की धूम रही। लोगों ने पूजा अर्चना कर आतिशबाजी के साथ इस पर्व को मनाया। वहीं, तहसील बिलावर में भी दीपावली के पर्व का उत्साह लोगों में देखने को मिला। लोगों ने मां लक्ष्मी की पूजा की। इसके बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। कई एतिहासिक मंदिरों में भी दीपावली के पर्व पर लोगों ने हाजिरी लगाकर सुख शांति की कामना की।

आग से मची अफरा-तफरी

रामकोट : दीपावली के पर्व पर घर में दिए सहित मोमबत्तियां जलाने से देर रात को कछेड़ गांव के एक घर में आग लग गई। इसे बुझाते समय एक व्यक्ति का हाथ झुलस गया।

महेंद्र सिंह पुत्र शिव राम के घर विवाह श् समारोह चल रहा था। रात को पूरी मोमबत्तियां, दिए आदि जलाने के बाद सब लोग सो गए। जबकि टेबल पर लगी मोमबत्ती ने कुछ कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। महेंद्र सिंह ने बाकी के कपड़ों को बुझाने का प्रयास तो किया लेकिन इस प्रयास में उसके हाल जल गए। आग से मची अफरा तफरी के बाद बाकी के लोग भी जमा हो गए,जिन्होंने आग पर किसी तरह काबू पाकर महेंद्र सिंह को पीएचसी उपचार के लिए पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। इस घटना से हजारों का नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.