छन्नी हिम्मत में केरिपुब का पौधरोपण
राज्य ब्यूरो, जम्मू : पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीआइजी
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Aug 2017 03:01 AM (IST)Updated: Wed, 23 Aug 2017 03:01 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, जम्मू : पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीआइजी राकेश सेठी ने छन्नी हिम्मत में 187 बटालियन परिसर में पौधरोपण अभियान शुरू किया।
इस मौके पर डीआइजी ने जोर दिया कि केरिपुब कर्मी कानून व्यवस्था बनाने के साथ पर्यावरण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाह करें। उन्होंने इको कंपनी द्वारा आयोजित इस अभियान की सराहना की।
इस मौके पर 187 बटालियन के कमाडेंट हरेन्द्र कुमार व कंपनी कमांडर निरीक्षक विश्वेंद्र सिंह व अन्य जवान मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें