रामनगर में भ्रष्टाचार के खिलाफ पैंथर्स का प्रदर्शन
राज्य ब्यूरो, जम्मू : रामनगर में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद व आपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होने का आ
राज्य ब्यूरो, जम्मू : रामनगर में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद व आपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होने का आरोप लगाते हुए पैंथर्स पार्टी ने प्रदर्शन किया।
पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी मैदान में राज्य सरकार, स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने रामनगर में प्रशासनिक व्यवस्था को ठीक करने की मांग की। हर्षदेव सिंह ने कहा कि रामनगर में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। आम लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है। स्थानीय विधायक पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वहां पर एक स्कूल के अध्यापक के साथ दुर्व्यवहार किया गया। हालत यह है कि विकास कार्य थम गए हैं। भ्रष्टाचार व भाई-भतीजावाद का बोलबाला है। लोग परेशान हैं। लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। यशपाल कुंडल ने कहा कि रामनगर में प्रशासनिक ढांचे को ठीक करने की जरूरत है। प्रदर्शनकारियों में राजेश पडगोत्रा, गगन प्रताप सिंह, खजूर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, शंकर सिंह, निर्मल किशोर, रामपाल, राज कुमार, राकेश सिंह, राजेश शर्मा, देसराज व अन्य शामिल थे।