वित्त विभाग 51.50 करोड़ का फंड बनाने को राजी
राज्य ब्यूरो, जम्मू : फीमेल मल्टीपर्पस वर्कर्स की वेतन की समस्या के स्थायी समाधान के लिए वित्त विभाग
राज्य ब्यूरो, जम्मू : फीमेल मल्टीपर्पस वर्कर्स की वेतन की समस्या के स्थायी समाधान के लिए वित्त विभाग राजी हो गया है। इसके लिए अलग से 51.50 करोड़ रुपयों का फंड बनाने को सशर्त मंजूरी दे दी है।
वित्त विभाग, परिवार कल्याण विभाग को यह फंड देगा। इसमें कहा गया है कि जैसे ही केंद्र सरकार फंड जारी करेगी, यह फंड वापस राज्य सरकार को दिया जाएगा। इसे इस्तेमाल करने का प्रमाणपत्र भी 31 मार्च 2018 से पहले देना होगा। परिवार कल्याण विभाग को वर्तमान योजना के बारे में जानकारी देनी होगी। स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत ने कुछ दिन पहले कहा था कि फीमेल मल्टीपर्पस वर्कर्स की वेतन की समस्या के समाधान के लिए उन्होंने वित्त विभाग से बात की है। इसके लिए अलग से फंड बनाया जाएगा। फीमेल मल्टीपर्पस वर्कर्स करीब 36 दिन तक हड़ताल पर रही। उनके समर्थन में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी 13 दिनों तक हड़ताल पर रहे। स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद मंगलवार को उन्होंने हड़ताल स्थगित कर दी थी।