Move to Jagran APP

देश के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को नुकसान न पहुंचे: सिख संगठन

राज्य ब्यूरो, जम्मू : विभिन्न सिख संगठनों ने भाजपा शासित प्रदेशों में कश्मीरी विद्यार्थियों को तंग क

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 01:33 AM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 01:33 AM (IST)
देश के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को नुकसान न पहुंचे: सिख संगठन
देश के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को नुकसान न पहुंचे: सिख संगठन

राज्य ब्यूरो, जम्मू : विभिन्न सिख संगठनों ने भाजपा शासित प्रदेशों में कश्मीरी विद्यार्थियों को तंग करने के मामले पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। सिख यूनाइटेड फ्रंट के प्रधान सुदर्शन सिंह वजीर ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में कहा कि राजस्थान के मेवाड़ में कश्मीरी छात्रों को तंग किए जाने का मामला सामने आया है। अन्य भाजपा शासित राज्यों में भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बैनर लगाए गए हैं जिसमें कश्मीरी छात्रों से वापस चले जाने के लिए कहा गया है। ऐसी घटनाएं निंदनीय है। गोरक्षा के नाम पर भी कुछ कट्टरवादी हालात खराब कर रहे हैं। वेदों व पुराणों ने आपसी एकजुटता व सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय दिया है। अगर समाज के किसी वर्ग के साथ बेइंसाफी होती है तो सिख संगठन चुप नही बैठेंगे और इस संबंध में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एकजुट होकर कट्टरवादी ताकतों का मुकाबला करना चाहिए। पत्रकार वार्ता में दयाल सिंह वजीर, दरबिंद्र सिंह, रमणीक सिंह, राजा सिंह, फतेह सिंह व अन्य नेता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.