भुक्की की खेप के साथ दो तस्कर काबू
जागरण संवाददाता, जम्मू : गांधी नगर पुलिस ने अशोक नगर इलाके से मादक पदार्थ भुक्की की तस्करी करने क
जागरण संवाददाता, जम्मू :
गांधी नगर पुलिस ने अशोक नगर इलाके से मादक पदार्थ भुक्की की तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को दबोचा है। तस्करों से चार किलो भुक्की बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान बिशंबर लाल निवासी जालंधर, पंजाब तथा जितेंद्र निवासी नवाशहर पंजाब के रूप में हुई। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि कश्मीर से भुक्की की यह खेप आई है। सतवारी चौक से उन्होंने इस खेप को हासिल किया था। उसे वे पंजाब ले जाने की फिराक में थे।
अशोक नगर इलाके में पुलिस कर्मी गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दो लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए देखा। दोनों लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे भगाने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। उनसे बरामद बैग की तलाशी ली गई तो मादक पदार्थ भुक्की बरामद हुई।