अब 50 साल के कर्मचारी भी करवा सकेंगे इंश्योरेंस
राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्यपाल एनएन वोहरा ने सरकारी कर्मचारियो की इंश्योरेंस करवाने की आयु सीमा को
राज्य ब्यूरो, जम्मू : राज्यपाल एनएन वोहरा ने सरकारी कर्मचारियो की इंश्योरेंस करवाने की आयु सीमा को 48 से बढ़ाकर 50 साल कर दिया है। राज्य में 48 साल से ऊपर के कर्मचारियां का राज्य सरकार की ओर से बीमा न होने से हजारों कर्मचारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। कई कर्मचारी संगठन भी यह मुद्दा उठा रहे थे। राज्यपाल ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए वीरवार को संविधान की धारा 124 का इस्तेमाल करते हुए राज्य इंश्योरेंस फंड नियमों में संशोधन करने का आदेश जारी कर दिया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राज्य इंश्योरेंस फंड नियमों में इंश्योरेंस करवाने की अधिकतम आयु सीमा को 48 साल से बदलकर 50 साल कर दिया जाए। राज्यपाल के आदेश पर कार्रवाई करते हुए वीरवार को वित्त विभाग के आयुक्त सचिव ने सरकारी आदेश जारी कर एसआरओ 459 डेटेड 10-12-2010 में संशोधन कर दिया।