डोगरा फ्रंट ने हुर्रियत नेताओं के खिलाफ किया प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, जम्मू : डोगरा फ्रंट शिवसेना (एजी) ने बुधवार को प्रदर्शन कर हुर्रियत नेताओं की सुरक्
जागरण संवाददाता, जम्मू : डोगरा फ्रंट शिवसेना (एजी) ने बुधवार को प्रदर्शन कर हुर्रियत नेताओं की सुरक्षा वापस लेने की मांग की। इस दौरान हुर्रियत नेताओं का पुतला भी जलाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश विरोधी हवा चलाने वालों को वीआईपी सुविधाएं नहीं देनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने अलगाववादियों के खिलाफ जमकर नारे लगाए। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि हुर्रियत को किसी भी तरह की वार्ता में शरीक नही किया जाए, क्योंकि यह प्रदेश के स्टेक होल्डर नही हैं। प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि कश्मीर में हालात खराब करने के पीछे अलगाववादियों का ही हाथ है। पाकिस्तान की वकालत करने वाली हुर्रियत देश के खिलाफ बातें करती हैं। कश्मीरी युवाओं को भड़का कर पत्थरबाजी करने के लिए उकसाती है। गुप्ता ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पनपा आतंकवाद अलगाववादियों की देन है। इसलिए केंद्र सरकार को चाहिए कि हुर्रियत नेताओं की दी गई सभी सुविधाओं को वापस लिया जाए और इन लोगों पर मुकदमें चलाएं जाएं। प्रदर्शन में बावा, प्रकाश, बंटू, सुखदेव, लाल सिंह, बीरबल, निक्कू, सीता, रामपाल, अभिषेक आदि उपस्थित थे।