उमस भरी गर्मी ने पसीने छुड़ाए
जागरण संवाददाता, जम्मू : बुधवार को उमस ने दिन भर खूब पसीने छुड़ाए। चुभने वाली इस गर्मी के चलते दिन भर
By Edited By: Published: Thu, 30 Jun 2016 02:39 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2016 02:39 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जम्मू : बुधवार को उमस ने दिन भर खूब पसीने छुड़ाए। चुभने वाली इस गर्मी के चलते दिन भर बारिश की उम्मीद लगती रही लेकिन मौसम विभाग से मिली सूचना अनुसार अभी वीरवार को भी बारिश के आसार नहीं दिख रहे।
सुबह से उमस परेशान कर रही थी। उस पर चिलचिलाती धूप ने जीना मुहाल किया। कल के मुकाबले तापमान में बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा था लेकिन बुधवार को तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि अभी भी तापमान सामान्य नीचे चल रहा है लेकिन गर्मी परेशान कर रही है।
शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह के अनुसार कल हल्के बादल छाए रहेंगे। उमस बढे़गी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें