मां चण्डी के जगराते में झूमे श्रद्धालु
जागरण संवाददाता, जम्मू : करदी बेडा पार माता मेरी ए.., बिच पहाड़ां मां चण्डी दा दरबार.. जैसे भजनों पर
जागरण संवाददाता, जम्मू : करदी बेडा पार माता मेरी ए.., बिच पहाड़ां मां चण्डी दा दरबार.. जैसे भजनों पर थिरकते श्रद्धालुओं ने नानक नगर के शिवा जी चौक में आयोजित मां चण्डी के जागरण को यादगार बना दिया।
शनिवार देर शाम शुरू हुआ यह जागरण रविवार तड़के तक चला। इस मौके पर स्पीकर कवींद्र गुप्ता मुख्यातिथि थे जबकि बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भी जागरण में शिरकत की। इससे पूर्व दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जबकि रात को भी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद का इंतजाम किया गया। शिवाजी चौक शापकीपर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस विशाल जागरण में दस बजे से सुबह पांच बजे तक श्रद्धालुओं को उत्साह देखते ही बना। स्पीकर कवींद्र गुप्ता जब मातारानी का आशीर्वाद लेने पहुंचे तो कार्यक्रम में और जोश आ गया। गायकों ने मां चण्डी के दर्जनों भजन कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। स्पीकर के साथ भाजपा जिला उपप्रधान सुरजीत चौधरी (पप्पू), गांधीनगर मंडल प्रधान अंकुश गुप्ता आदि भी मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एसोसिशन के पदाधिकारियों अशोक सम्याल, राजन गुप्ता, दीपक मल्होत्रा, लेख राज गुप्ता, संजय गुप्ता, संजय जंडियाल, सन्नी, विशाल गुप्ता में विशेष योगदान दिया। स्पीकर ने आयोजकों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इस तरह के कार्यक्रमों से आपसी भाईचारा और सद्भावना का संदेश जाएगा।