संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों की मौत
जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर के त्रिकुटा नगर तथा बड़ी ब्राह्माणा के पल्ली मोड़ में दो व्यक्तियों के शव
By Edited By: Published: Mon, 30 May 2016 01:44 AM (IST)Updated: Mon, 30 May 2016 01:44 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर के त्रिकुटा नगर तथा बड़ी ब्राह्माणा के पल्ली मोड़ में दो व्यक्तियों के शव बरामद हुए। दोनों पुलिस ने दोनों शवों को जीएमसी अस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिया है।
त्रिकुटा नगर पुलिस थाने के पीछे बने पार्क में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। पुलिस कर्मियों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, बड़ी ब्राह्माणा के पल्ली मोड़ में श्रमिक कैलाश यादव निवासी छत्तीसगढ़ का शव संदिग्ध हालात में किराये के कमरे में मिला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें